केपी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नगर के पास स्थित के पी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज मीरपुर ऐरा रोड लखीमपुर खीरी में बाल दिवस के अवसर पर डायरेक्टर डॉ० प्रदीप कुमार मेहता ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस की बधाई देते हुए बाल दिवस के महत्त्व की चर्चा की व अपने प्रेरणादायक शब्दों द्वारा छात्र छात्राओं का उचित मार्गदर्शन किया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप शिखा सिन्हा ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज व हॉस्पिटल स्टाफ समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता दिनांक 1 नवंबर 2025 से दिनांक 2 22 नवंबर 2025 तक चलेगी व दिनांक 27 नवंबर 2025 को फाउंडेशन डे के अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को उचित पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा l

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version