संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 
- मिनी कंट्रोल रूम पर धरना-प्रदर्शन
- आरोपियों को पकड़ने की मांग
- मूर्ति फिर स्थापित की जाए
- आज कॉलेज के गेट पर धरना देंगे छात्र
एम एल बी कॉलेज में शहीद हरि सिंह की मूर्ति तोड़े जाने पर छात्र और नागरिक समुदाय में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए और मिनी कंट्रोल रूम इंदरगंज थाना तक जुलूस निकाला।
थाने के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। विवि छात्र संघ पदाधिकारी रहे राकेश शर्मा, कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सतीश सिकरवार, शिववीर सिंह भदौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सप्रा, एडवोकेट राकेश राजौरिया,कृष्ण नारायण दीक्षित, नीरज भार्गव, नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित , छात्रसंघ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
एडिशनल एसपी दिनेश कौशल और एस डी एम राघवेंद्र पांडेय, टी आई महेश शर्मा ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया। एडिशनल एस पी ने बताया कि कम्पू थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक ने ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।
प्रशासन और पुंलिस ने भरोसा जताया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा। कॉलेज प्रशासन से बात कर शहीद हरि सिंह की मूर्ति दुबारा लगाई जाएगी।
छात्रों द्वारा शुक्रवार 19 जनवरी को एम एल बी कॉलेज के गेट पर एक दिन का धरना दिया जाएगा।
