ग्वालियर में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: झांसीरोड क्षेत्र से रेत से भरे 20 वाहन जप्त | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में अवैध रेत भंडारण और विक्रय की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 16.11.2025 को जिलाधीश ग्वालियर श्रीमती रूचिका चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) के मार्गदर्शन में, एसडीएम श्री अतुल सिंह, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान तथा सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने थाना झांसीरोड क्षेत्र स्थित ए-11 पार्क के सामने, पेट्रोल पंप के पास रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्यवाही के दौरान रेत से भरे 17 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 2 मिनी ट्रक (बिना हाइड्रोलिक) और 1 ट्रॉली, इस प्रकार कुल 20 वाहन जप्त किए गए। सभी वाहनों को थाना झांसीरोड परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इन वाहनों पर ओवरलोडिंग के तहत कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग द्वारा रॉयल्टी संबंधी जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जप्त सामग्री :

17 रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

2 मिनी ट्रक (बिना हाइड्रोलिक)
1 अतिरिक्त रेत से भरी ट्रॉली

कुल – 20 वाहन

सराहनीय भूमिका :

थाना प्रभारी यातायात झांसीरोड निरीक्षक के.पी. तोमर,

थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव,

उनि. आशीष शर्मा,

माइनिंग अधिकारी घनश्याम सिंह यादव,

सर्वेयर प्रशांत घुरैया,

प्र.आर. उत्तम यादव,

आर. रामवीर सागर, अंगद यादव, नीरज यादव, श्याम जाट, अरविंद खरे, इरशाद, भरत राठौर, नीरज सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version