श्रीनारायण गृह निर्माण सहकारी समिति बुरहानपुर के चुनाव संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिले में गृह निर्माण सहकारी समितियों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली श्रीनारायण गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, बुरहानपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित संचालक मंडल के निर्वाचन की प्रक्रिया मध्य प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1962 के उपबंधों के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश अग्रवाल द्वारा संपन्न कराई गई।

इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रतिभा आशीष शुक्ला तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री नीरज कक्कड़ निर्वाचित हुए हैं। संचालक मंडल में रामदास सगरै, नरेन्द्र कुमार सुगंधी, संतोष जायसवाल, नीलेश मूथा, हेमंत शिंदे, हरी बौरसे, कृष्ण दुडे, विवेक दीक्षित एवं नर्मदाबाई साहू निर्विरोध संचालक चुने गए।

निर्वाचन परिणाम घोषित होने पर अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री नीरज कक्कड़ तथा सभी निर्वाचित संचालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version