लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान: “मेरा अब कोई परिवार नहीं रहा” | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251116-WA0042.mp4
New India Times

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मेरा कोई परिवार नहीं है।”
जब उनसे पूछा गया कि आपने अपने पिता को छोड़ देने तक की बात क्यों कही, तो रोहिणी ने स्पष्ट जवाब दिया कि “मेरा अब कोई भी परिवार नहीं है।”

रोहिणी ने आरोप लगाया कि परिवार से उन्हें उन्हीं लोगों ने बाहर निकाला है। उन्होंने कहा, “आख़िर पार्टी में ऐसा माहौल क्यों हो गया है? दुनिया इस पर सवाल पूछ रही है।”

रोहिणी ने यह भी कहा कि “सवाल तो उन्हीं लोगों से पूछा जाएगा जो इसके चाणक्य बने हुए हैं।” उनके अनुसार संजय और अन्य लोगों का नाम लेने पर उन्हें घर से निकाल दिया जाता है, बदनाम किया जाता है और अपमानित किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version