संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
दिनांक 14.11.2025 को सूचना-दाता कुसुम बाथम पत्नी बलराम बाथम, निवासी काल्पी ब्रिज कॉलोनी, मुरार ने थाना मुरार में सूचना दी कि वह काल्पी ब्रिज से बारादरी चौराहा की ओर ई-रिक्शा से जा रही थीं। उतरते समय उनका पर्स ई-रिक्शा में ही छूट गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल ने तुरंत थाना बल की टीम गठित कर जनभागीदारी से लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संबंधित ई-रिक्शा की तलाश शुरू कराई। मुरार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैमरों की सहायता से ई-रिक्शा को ट्रेस किया और चालक से संपर्क किया। पूछताछ में चालक ने पर्स को अपने पास सुरक्षित होने की जानकारी दी।
आज दिनांक 15.11.2025 को ई-रिक्शा चालक को थाना बुलवाकर फरियादिया कुसुम बाथम को उनका पर्स संपूर्ण सामान, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नगदी सहित सुरक्षित सुपुर्द किया गया। पर्स मिलते ही फरियादिया के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने मुरार पुलिस की शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।
सराहनीय भूमिका :
थाना प्रभारी निरीक्षक मैना पटेल, प्र.आर. संतोष मिश्रा, आर. देवेन्द्र कौशल।
