पत्नी की चाकू मारकर हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या — खींरो में दर्दनाक हादसे से तीन बच्चे अनाथ | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या — खींरो में दर्दनाक हादसे से तीन बच्चे अनाथ | New India Times

थाना क्षेत्र के निहस्था के सुरजीपुर गांव में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। आपसी विवाद के चलते भीमराज उर्फ़ भिकू (32) ने अपनी पत्नी सोनी देवी (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या — खींरो में दर्दनाक हादसे से तीन बच्चे अनाथ | New India Times

मृतक दंपति की शादी वर्ष 2014 में लालगंज में हुई थी। भीमराज गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इस घटना के बाद उनके तीन बच्चे — शुभम (9 वर्ष), शिवांश (6 वर्ष) और सुभी (7 वर्ष) — पूरी तरह अनाथ हो गए हैं।

मृतक के पिता रामनाथ ने बताया कि शुभम और शिवांश ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि भीमराज अपनी बेटी सुभी को कुछ दिन पहले ही ससुराल लालगंज छोड़ आया था। माता-पिता का साया छिन जाने से तीनों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा और लालगंज क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version