पियूष मिश्रा, सिवनी (मध्यप्रदेश ), NIT;
शनिवार को दोपहर आदिवासी अंचल के किंदरई थाना क्षेत्र में ट्रक की तेज रफ्तार तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित हुई। बाइक सवार युवकों को तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है, तो वहीं लोगों में इस सड़क पर तेज गति से भागते वाहनों पर कार्रवाई न होने और बढ़ते हादसों से आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार हो कर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के लापरवाह चालक ने कटिया गांव के पास उन्हें टक्कर मार दी जिससेहवह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलने पर किंदरई थाना पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक जब्त कर लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
