भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री को जान से मारने की धमकी, दूसरा पक्ष बोला शिकायत झूठी; थाना प्रभारी ने बताया मामले की जाँच जारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री को जान से मारने की धमकी, दूसरा पक्ष बोला शिकायत झूठी; थाना प्रभारी ने बताया मामले की जाँच जारी | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा क्षेत्र के हिल टॉप कॉलोनी वार्ड क्रमांक 15 पालाचौरई में निवासरत भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जलील शाह द्वारा शिकायत पत्र थाना प्रभारी राकेश बघेल को दिया गया है जिसमें उल्लेख है कि दिनांक 13/11/2025 को 2:30 बजे पत्र के अनुसार खालिद नामक युवक ने बस स्टॉप पर बातचीत के बहाने बुलाया जहाँ कुछ लोग उपस्थित थे।

आरोप है कि उनको धमकी दी गई, “मकान खाली करो, वरना आकर खाली करवाएंगे।” भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जलील शाह बाबा ने बताया कि लगभग 40 साल से हम यहाँ निवास कर रहे हैं।

उक्त मकान को खाली करने के लिए लंबे समय से परेशान किया जा रहा है और मारने-पीटने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पत्र में पुलिस से उचित कार्यवाही की माँग की गई है।

वही जब दूसरे पक्ष नाजिम खान से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो उन्होंने बताया कि शिकायत झूठी है, अंजुमन कमेटी की जगह खाली करने के लिए कहा गया है।
थाना प्रभारी राकेश बघेल से जब बात की गई तो उन्होंने मामले पर कहा कि जाँच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version