उम्मे कुलसुम ट्रस्ट भावनगर द्वारा आयोजित 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बुरहानपुर के जानी पहलवान ने कुशलतापूर्वक कराया संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिया समाज बुरहानपुर में जानी पहलवान एक ऐसा नाम है जो समाज की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख सूत्रधार माने जाते हैं। वे हमेशा शिया समाज के उत्थान और सेवा के लिए समर्पित रहते हैं।

उम्मे कुलसुम ट्रस्ट, भावनगर (गुजरात) एक प्रतिष्ठित संस्था है जो अपने खर्च और फंड से शिया समाज के इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का आयोजन करती है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कामटी शहर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया।

इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी बुरहानपुर के रिटायर्ड शिक्षक और शायर आबिद क़ज़लबाश उर्फ़ जानी पहलवान को सौंपी गई थी, और उन्होंने इसे बड़ी कुशलता और लगन से पूरा किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की समाजभर में सराहना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version