वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर (खमरिया) में माइक्रोप्लान के अनुसार 6-सदस्यीय तीन टीमों द्वारा ग्राम बिदौली, समुंदाहरी एवं ईश्वारा में टीएएस गतिविधि संचालित की गई।
इस गतिविधि का पर्यवेक्षण जिला मलेरिया अधिकारी, डब्ल्यूएचओ के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. तनुज शर्मा, जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. राहुल तथा PATH के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर जुबैर आलम द्वारा किया गया। अधिकारियों ने फील्ड में चल रहे परीक्षण, दवा वितरण तथा सर्वेक्षण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच की और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण उपरांत सभी अधिकारियों ने स्थिति की विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह को उपलब्ध कराई।
निरीक्षण के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी दावा लामा, मलेरिया निरीक्षक विकास मिश्रा एवं नीतू भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह गतिविधि एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में रोग नियंत्रण प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।
