सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में ‘सप्त शक्ति महिला संगम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में सप्त शक्ति महिला संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में धार विभाग की विभाग संयोजिका श्रीमती दीपिका सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघनगर की समाजसेविका श्रीमती चंदनबाला शर्मा तथा प्रिया जैन ने की।

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में ‘सप्त शक्ति महिला संगम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

अतिथियों का परिचय विद्यालय की दीदी श्रीमती रिंकु पंड्या ने कराया तथा स्वागत रेखा पडियार, शिवानी राठौर, अन्तिम नायक और रेखा खराड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय की दीदी रश्मि शर्मा ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में विभिन्न माताओं का सम्मान किया गया। जिनमें सेवा भारती की पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्रीमती कला दीदी निनामा, श्रीमती मंजु हंसोड़, श्रीमती लीला डामोर सहित अन्य माताएँ शामिल रहीं।

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में ‘सप्त शक्ति महिला संगम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को संस्कारित करने में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पंच परिवर्तन और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में ‘सप्त शक्ति महिला संगम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, एकल अभिनय तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की निर्मला नायक ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती उषा काग ने किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धनराज काग, राकेश शर्मा, सोनल नायक, रेखा शर्मा, हिना नायक, शिल्पा, शिवानी, ज्योति सहित विद्यालय की सभी दीदियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version