बिहार में मोदी–नीतीश की आंधी से बुझी लालटेन, अंबेडकर नगर में मनाया गया विजय उत्सव | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन, अंबेडकर नगर में बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के अवसर पर ‘बिहार विजय उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को एनडीए की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार की यह अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और बिहार की जनता की उम्मीदों की जीत है। जनता ने विपक्ष के भ्रम और झूठ को सिरे से खारिज कर दिया तथा अब तक की सबसे बड़ी जीत डबल इंजन सरकार को समर्पित की।”

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों ने अपने स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। यह इस बात का प्रमाण है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करती है।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने इसे संगठन की जीत बताते हुए कहा कि जनता का डबल इंजन सरकार पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।

जिला सह-मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने बताया कि विजय समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टांडा विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, दिलीप पटेल देव, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, विमलेन्द्र सिंह मोनू, डॉ. रजनीश सिंह, जिला महामंत्री विनय पांडेय, बाल्मीकि उपाध्याय, नंदकुमार तिवारी राना, सत्यपाल पटेल, अमित सिंह, डॉ. आनंद बहल, गौरव श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, राजेश्वर गौतम, ज्ञान मोदनवाल, सभासद प्रिंस पाठक, प्रदीप मिश्र रिंकू, रामधनी सोनकर, उमाशंकर सिंह सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version