म.प्र. पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को बनाये रखें: राज्यपाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​म.प्र. पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को बनाये रखें: राज्यपाल | New India Timesराज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली से आज भारतीय पुलिस सेवा के नव-नियुक्त पुलिस अधिकारियों ने भेंट की। राज्यपाल ने अधिकारियों को नये उत्तरदायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परम्परा की गरिमा सदैव बनाये रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को ऐसी छवि बनानी चाहिए जिससे अपराधियों को डर लगे और आम नागरिक पुलिस को अपना मित्र और सहायक समझे।​म.प्र. पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को बनाये रखें: राज्यपाल | New India Timesपुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला ने राज्यपाल को बताया कि नये पुलिस अधिकारियों को दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत इन्हें 6 माह के लिए जिलों में पदस्थ किया जाता है।​ इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम मोहनराव, स्पेशल डीजी श्री के.एन. तिवारी तथा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री अशोक अवस्थी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version