आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना बिछुआ पुलिस ने गुलसी जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर प्रभावी छापामार कार्रवाई की।
12 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुलसी जंगल में महुआ झाड़ियों के नीचे कुछ लोग 52 पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित विशेष टीम ने थाना बिछुआ पुलिस स्टाफ एवं मुखबिरों के सहयोग से मौके पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 416/25 दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी:
1- नरेश पिता चंद्रभान खोड़े (52) निवासी पांढुर्णा
2- शुभम पिता रघुनाथ भागवत (25) निवासी वेरडी, सौंसर
3- सत्येत सिंह पिता अजमेरसिंह बाबरा (46) निवासी धापेवाड़ा, नागपुर
4- समीर पिता इरफान शाह (22) निवासी वरुड़, अमरावती
5- शंकर पिता करन आसरे (29) निवासी वरुड़, अमरावती
6- राधे पिता खुशाल सिंह कुर्मी (38) निवासी सांवली, लावाघोघरी
7- विक्की पिता रेवाराम शेन्डे (30) निवासी बाम्हन पिपलाग, सौंसर
8- योगेश पिता अरुणराव गुल्लारे (35) निवासी राजुरा बाजार, अमरावती
9- मनीष पिता गुनपत खंडई (24) निवासी बेरड़ी, सौंसर
10- अनिरुद्ध पिता विनोद चौरे (19) निवासी सौंसर
11- अश्विन पिता गनपुति तिंजारे (25) निवासी सौंसर
12- गोलू पिता रमेश साहू (32) निवासी खमारपानी
13- सरीफ पिता बसीर खान (55) निवासी खमारपानी
14- विशाल पिता सुखदास साहू (30) निवासी खमारपानी
15- नारायण पिता अनेक साहू (32) निवासी खमारपानी
इनमें से अधिकांश आरोपी पांढुर्णा क्षेत्र के हैं, जो सरहदी जंगल में अवैध रूप से जुआ खेलते पाए गए।
फरार आरोपी:
1- बंडू मर्सकोले, निवासी पिपला
2- राजा साहू, निवासी खमारपानी
3- रवि उर्फ रविन्द्र सांगोड़े, निवासी गुलसी
4- धन्ना उर्फ धनेश प्रजापति, निवासी बिछुआ
5- असफाक, निवासी बिछुआ
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
जप्त सामग्री:
नगद राशि: ₹43,900
15 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (मूल्य ₹2,50,000)
9 कारें (मूल्य ₹68,00,000)
कुल जप्त मशरूका: ₹70,93,900
छिंदवाड़ा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने का सख्त संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
