पत्रकारों की समस्याओं को लेकर 80 सांसदों व 403 विधायकों को ज्ञापन सौंपेगा संगठन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल की बैठक प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने और संचालन सगीर खाकसार ने किया।
प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के 80 सांसदों और 403 विधायकों को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने निर्णय लिया है कि संघर्ष के तीसरे चरण में आगामी 12 दिसंबर, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को तथा 30 दिसंबर, मंगलवार को प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सांसदों को पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उनके आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराकर उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की है और इलाज के लिए हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराकर सम्मान दिया है। पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न संगठन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला और मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जा चुका है। सभी जनपदों में जिला स्थाई समिति की बैठकें नियमित रूप से हो रही हैं।

बस्ती मंडल के तीनों जनपद — बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर — में संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जिला एवं तहसील स्तर की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। तहसील इकाइयों को और अधिक सक्रिय तथा गतिशील बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरभ कुमार त्रिपाठी सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में महेन्द्र श्रीवास्तव, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, सगीर खाकसार, डॉ. एस. के. सिंह, राजेश सिंह विशेन, विवेक मिश्रा, दुर्गेश ओझा, रितेश बाजपेयी, राजेंद्र दुबे, बेचू लाल अग्रहरी, संतोष कसौधन, अतुल सिंह, रूबल कमलापुरी, आलोक मिश्रा, महबूब पठान, अतीक अहमद, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, जी. एच. कादिर, राम पूजन सोनी, अश्विनी पांडेय, सतीश मिश्रा, परशुराम वर्मा, उदयभान सैनी, सुशील दुबे, एजाज अहमद, खगेंद्र नाथ मिश्रा, करीम मेहदावली सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version