सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी नगर में ग़रीबों को कंबल वितरण के बाद एक बार फिर न्यू इंडिया टाइम्स झांसी जिला के ब्यूरो चीफ़ अरशद आब्दी ने मानवता की मिसाल कायम की।
कंबल वितरण के बाद कल रात को वापस होते समय अरशद आब्दी को मोबाइल मिली। अनारी भार्गव निवासी राजपुर जो किसी काम से झाँसी आए हुए थे जिनकी रात्रि में मोबाइल शहर कोतवाली के पास गिर गया था जो कि न्यू इंडिया टाइम्स के ब्यूरो चीफ़ अरशद आब्दी को बंद अवस्था में मिला जो के माइकिरो मैक्स एम्बिराइड था। रात्रि 11 बजे अरशद आब्दी को पड़े मिले मोबाइल को अपने पास रख कर फोन मालिक अनारी भार्गव को सूचना दी कि उनका फोन मेरे पास है और आप अपना मोबाइल झाँसी पूर्व मिनर्वा चौकी प्रभारी संजीव कुमार द्वारा प्राप्त कर लें।
अरशद आब्दी न्यू इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ ने मिनर्वा चौकी प्रभारी द्वारा अनारी भार्गव को उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया जिसकी सरहाना की है। लोगों का कहना है कि आज के युग में अरशद आब्दी जैसे लोग भी मौजूद हैं जो लोगों की परेशानी का ख्याल रखते हैं। भार्गव ने अरशद आब्दी का शुक्रिया करते हुए उनकी साफ़ नियत और अच्छे संस्कार की सरहाना की। वहीं पुलिस विगाग के आला ऑफिसर संजीव कुमार जी ने अरशद आब्दी की निःस्वार्थ कार्य की तारीफ़ करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
राजापुर निवासी एवं नेहरू तिवारी जी ने भी अरशद आब्दी और संजीव कुमार पूर्व मिनर्वा चौकी प्रभारी का शुक्रिया अदा किया।
