संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
जिला चिकित्सालय मुरार मध्यप्रदेश का पहला ई- अस्पताल बन गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने इसका शुभारंभ ककर दिया है। श्रीमती माया सिंह ने जिला चिकित्सालय मुरार में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन सहित अन्य जन प्रतिनिधी और कलेक्टर राहुल जैन मौजूद रहे।
