आदिवासी अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प | New India Times

आदिवासी विकास परिषद द्वारा आयोजित आदिवासी अधिकार यात्रा का महा सम्मेलन अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष उमंग सिंगार, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायकगण, पूर्व विधायक तथा अनेक कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

आदिवासी अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प | New India Times

हेलीपैड से सभा स्थल तक नेताओं ने पैदल यात्रा कर जनता का अभिवादन किया। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में आदिवासी किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे। मंच पर आदिवासी वीर शहीद टंट्या मामा, बिरसा मुंडा, छितू-किराड़ के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा की शुरुआत जोबट विधायक श्रीमती सैना महेश पटेल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने जल, जंगल और जमीन तथा संविधान की रक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए।

आदिवासी अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प | New India Times

आदिवासी अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि “किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आदिवासियों के हक की लड़ाई मैं पूरी ताकत से लड़ूंगा। यह जल, जंगल और जमीन केवल संसाधन नहीं, बल्कि करोड़ों आदिवासियों की संस्कृति और अस्तित्व का आधार हैं। अगर भाजपा सरकार आदिवासियों के खिलाफ जारी किए गए आदेश को निरस्त नहीं करती है, तो अब केवल आंदोलन नहीं, बल्कि सत्याग्रह होगा।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि “आदिवासी समाज को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए सत्याग्रह करना पड़ रहा है क्योंकि भाजपा सरकार उनके हित में कोई कार्य नहीं कर रही। विकास के बजाय उनका विनाश करने पर तुली हुई है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासियों के साथ रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।”

आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि “आदिवासी समाज आदिकाल से जंगलों में निवास कर रहा है। भाजपा सरकार उनके अधिकार छीनने का कार्य कर रही है। वन अधिकार कानून 2006 आदिवासियों और पारंपरिक किसानों को जंगलों में रहने और उनके प्रबंधन का संवैधानिक अधिकार देता है। लेकिन भाजपा सरकार भू-माफियाओं को संरक्षण देकर आदिवासियों को बेदखल करने पर तुली है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रताप ग्रेवाल, राजेंद्र मंडलोई, अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओम प्रकाश राठौर, स्वतंत्र जोशी, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, तलावाड़ी सरपंच अर्जुन बघेल, अंगर सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, सरपंच सोमला रावत, अरविंद डावर, पूर्व विधायक बालसिंह मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल डामोर, शाहनी मकरानी, इरफान खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन धार के पूर्व सांसद प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन अलीराजपुर प्रभारी रामवीर सिकरवार ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article