पत्रकार हितों की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पत्रकार हितों की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर जिलों से सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को आज ही मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने मण्डल स्तर पर भी जिला स्थायी समिति के गठन की मांग की।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में निम्न मांगें की गईं —

1- प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो-दो प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाए।

2- ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं (समाचार संकलन से संबंधित) के अध्ययन एवं निरूपण हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाए।

3- राजधानी लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय हेतु दारुल शफा अथवा ओसीआर में स्थान आवंटित किया जाए।

4- तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिए बनाए गए प्रावधानों में संशोधन करते हुए, दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

5- ग्रामीण पत्रकारों को परिवहन एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, तथा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा दी जाए।

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रेस क्लब में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से —
प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरभ कुमार त्रिपाठी, महेंद्र श्रीवास्तव, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, सगीर खकसार, डॉ. एस.के. सिंह, राजेश सिंह विशेन, विवेक मिश्रा, दुर्गेश ओझा, रितेश बाजपेयी, राजेंद्र दुबे, बेचू लाल अग्रहरी, संतोष कसौधन, अतुल सिंह, रुबल कमलापुरी, आलोक मिश्रा, महबूब पठान, अतीक अहमद, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, जी. एच. कादिर, राम पूजन सोनी, अश्विनी पांडेय, सतीश मिश्रा, परशुराम वर्मा, शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सैनी, सुशील दुबे, एजाज अहमद, खगेन्द्र नाथ मिश्रा, करीम मेहदावली सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article