मिश्रौलिया पुलिस ने 'मिशन शक्ति 5.0' और नए कानूनों पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने जनक नंदिनी बाल विद्या मंदिर गौरडीह में ‘मिशन शक्ति 5.0’ तथा नए कानून के संबंध में बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जनक नंदिनी बाल विद्या मंदिर गौरडीह में 10 नवम्बर 2025 को बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि, के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।

‘मिशन शक्ति फेज़ 5.0’ कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन के साथ-साथ नए कानून के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया तथा एक निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के उ.नि. श्याम कन्हैया दुबे, हे.का. उमेश कुमार, का. लल्लन, का. बेचन यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम की मौजूदगी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version