दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ (यूपी), NIT;
बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार लगभग पौने दो लाख रुपये लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक के टाइनी संचालक को गोली मारकर पौने दो लाख की लूट की गई है। शाखा संचालक बासुदेव वर्मा के गले में गोली लगी है जिसके नाज़ुक हालत को देखते हुए इलाहाबाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार टाइनी शाखा का ताला खोलते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे असलहा लहराते हुए फरार हो गए हैं। यह कंधई कोतवाली के कंजा सराय गुलामी बाजार की घटना है।
