चौथा स्तंभ मैदान में: पत्रकारों ने हक़ और सम्मान की लड़ाई की तेज़ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

चौथा स्तंभ मैदान में: पत्रकारों ने हक़ और सम्मान की लड़ाई की तेज़ | New India Times

पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आज एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करेगा। प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों की तरह छिंदवाड़ा में भी संघ की जिला इकाई द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

संघ के जिला प्रभारी एडवोकेट देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ होते हुए भी सुरक्षा, मानदेय और सुविधाओं से वंचित हैं। पत्रकार जनता और शासन-प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हैं, लेकिन उन्हें अब भी सम्मानजनक व्यवस्था नहीं मिली है। इन सभी मुद्दों को लेकर संघ ने शासन का ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया है।

संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सोनी और कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत पांडे के नेतृत्व में पत्रकार दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन, छिंदवाड़ा में एकत्रित होंगे। इसके बाद डीजे साउंड के साथ रैली प्रारंभ होकर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, फव्वारा चौक, ईएलसी चौक से होते हुए जनपद कार्यालय के सामने से गुजरकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुँचेगी। रैली का समापन दोपहर 3 बजे होगा, जहाँ मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ के जिला महासचिव मनीष घोरसे ने जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।

मुख्य मांगें:-

पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू किया जाए।

मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मानदेय दिया जाए।

वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाए।

पत्रकारों के लिए आवास योजना और स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की जाए।

मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों के लिए न्यूनतम वेतन अधिनियम लागू किया जाए।

पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिला स्तर पर प्रेस क्लब भवन और मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version