डॉक्टर दिव्येश लाड़ को मिली इंडियन सोसाइटी ऑफ़ क्रिटिकल मेडिसिन की लाइफ मेंबरशिप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डॉक्टर दिव्येश लाड़ को मिली इंडियन सोसाइटी ऑफ़ क्रिटिकल मेडिसिन की लाइफ मेंबरशिप | New India Times

बुरहानपुर ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर के दिवंगत प्राचार्य जीबी लाड़ साहब के खानदान के चश्मे चिराग़ एवं बीसा लाड़ समाज बुरहानपुर के उभरते सितारे डॉ दिव्येश लाड़ एमडी को देश के भारतीय चिकित्सकों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन सोसाइटी ऑफ़ क्रिटिकल केयर मेडिसिन द्वारा लाइफ़ मेंबरशिप प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर ज़िले एवं नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य चिकित्सक समुदाय ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ज़िले के वरिष्ठ हृदय विशेषज्ञ डॉ रमेश कपाड़िया, पूर्व लाइन गवर्नर डॉ ईश्वर लाल मूंदड़ा, डॉ हेमंत महाजन, अपना चैंबर जय स्तंभ बुरहानपुर के संचालक नीरज कक्कड़, जिला केमिस्ट् एसोसिएशन बुरहानपुर के अध्यक्ष मनोज अगनानी, अपना कमर्शियल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष शरद मोरे,डॉ नरेंद्र राजपूत, राजेंद्र लाड, डॉ निमिषा लाड़, बीसा लाड़ समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप लाड़ बाबू भाई (पवन स्टेशनरी)डॉक्टर रफ़त अंसारी, हिलाल अहमद अंसारी लाल टोपी,डॉक्टर अब्दुल सईद लालबाग, डॉ ज़ीनत फिरदौस लालबाग सहित सहित अनेक समाज के प्रमुखों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डॉक्टर दिव्येश लाड को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version