शाहजहांपुर में निकला यूनिटी मार्च: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित हजारों लोगों ने लिया हिस्सा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शाहजहांपुर में खिन्नीबाग रामलीला मैदान से यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पदयात्रा खिन्नीबाग रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गधियाना पर सम्पन्न हुई।

इस पदयात्रा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, गणमान्य नागरिक, जनपद के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version