मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना नवेगांव के प्रभारी तरुण मरकाम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव बोरदही खुर्द में जादू-टोने के शक में छोटे भाई तोताराम शीलू ने अपने बड़े भाई चोखेलाल शीलू पर फावड़े से हमला कर दिया।
हमले में चोखेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/25 विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बड़ा भाई जिला अस्पताल में उपचाररत है।
