विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन | New India Times

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 का शुभारंभ विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में न्यायाधीशगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरागलीगल वालेंटियर्स एवं विधि विद्यार्थियों, खेल विभाग के कर्मचारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण की उपस्थिति में न्याय के लिए दौड़ कार्यक्रम के अंतर्गत आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 
मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री हुद्दार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैराथन दौड़ दल  न्यायालय परिसर से ई.एल.सी. चौक, जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा, फव्वारा चौक, जेल तिराहा से वापस एम.एल.बी. स्कूल मार्ग से होते हुए वापस जिला न्यायालय छिंदवाड़ा पहुंचा। मैराथन दौड़ में न्यायाधीशगण, शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा, सतपुड़ा विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा के विधि विद्यार्थी, पैरालीगल वालेंटियर्स, एल.ए.डी.सी.एस., खेल विभाग के कर्मचारीगण स्टॉफ तथा कर्मचारीगण ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश छिंदवाड़ा श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीशगण श्री प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विपेन्द्र सिंह यादव, अन्य न्यायाधीशगण सहित सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री राकेश सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस विभाग एवं नगर निगम का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version