मृतका आशा बहु के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष, हर संभव मदद का दिया आश्वासन, करंट लगने से हुई थी आशा कार्यकर्ता की मौत | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251109-WA00831.mp4
New India Times

शनिवार को इटवा क्षेत्र में करंट लगने से एक आशा बहु कार्यकर्ता की दुखद मौत हो गई। 43 वर्षीय प्रभावती, पत्नी स्वर्गीय काशी राम, निवासी ग्राम सुहेलवा, घर के काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार को नेता विरोधी दल एवं क्षेत्रीय विधायक माता प्रसाद पाण्डेय मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी साझा की। जिस पर श्री पाण्डेय ने जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार कराने का भरोसा दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version