देशभर के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, नीट, जेईई और आईआईटी कोचिंग में निःशुल्क प्रवेश का अवसर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

देशभर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग क्लास में निःशुल्क प्रवेश पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

इस अवसर के लिए नेशनल टैलेंट सर्च (एन.टी.एस.) परीक्षा 2025 का आयोजन ए.एम.पी. (AMP) द्वारा 13 दिसंबर 2025 को संपूर्ण देश में किया जा रहा है। इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को देश के 50 प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में फ्री एडमिशन दिया जाएगा।

परीक्षा में कक्षा 8वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। सफल छात्र-छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, लॉ आदि कोचिंग सेंटरों में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।

छिंदवाड़ा जिले में परीक्षा केंद्र —

1- तरबीयत विद्यालय, छिंदवाड़ा

2- इकरा कॉन्वेंट, छिंदवाड़ा

3- मदरसा मोहम्मदिया, जुन्नारदेव
के रूप में बनाए गए हैं। इसके साथ ही अन्य परीक्षा केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। जहां 100 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, वहां नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि — 25 नवंबर 2025

पंजीकरण शुल्क — निःशुल्क

परीक्षा 100 अंकों की होगी और उसके उत्तर ओएमआर शीट में देने होंगे। एन.टी.एस. परीक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे —

प्रथम पुरस्कार: ₹30,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹20,000

तृतीय पुरस्कार: ₹10,000

चौथे से दसवें स्थान तक: ₹2,000

ग्यारहवें से पचासवें स्थान तक: ₹1,000

प्रत्येक स्टेट टॉपर को भी ₹1,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को “मेरिट कम मींस” योजना के तहत एकेडमिक स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक:
🌐 www.ampworld.in
📱 मोबाइल ऐप लिंक: www.tinyurl.com/AMPWorldApp

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 मोहम्मद ताहिर — 9424648632
(परीक्षा केंद्र प्रभारी, मदरसा मोहम्मदिया, जुन्नारदेव)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version