निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना इटवा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 198/25 (धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट) से संबंधित मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अहमद रजा पुत्र अजीजुर्रहमान उर्फ धम्मल, निवासी मुडिला शिवदत्त थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र करीब 24 वर्ष) को 09 नवम्बर 2025 को सुबह 10:15 बजे करहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम:
1- निरीक्षक बृजभान यादव
2- उपनिरीक्षक गोपाल
3- मुख्य आरक्षी उपेन्द्र निषाद
4- आरक्षी प्रवीण कुमार।
