इटवा में सपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन एवं SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251109-WA0062.mp4
New India Times

रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौधरी ने की, जबकि संचालन बबलू खान ने किया।

इटवा में सपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन एवं SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके मान और सम्मान के लिए हम सदैव समर्पित हैं।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार समाज में बंटवारा कर रही है और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, गुंडागर्दी और बलात्कार जैसे अपराध तेजी से बढ़े हैं, जिनसे जनता त्रस्त है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि “आगामी 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।” जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने SIR मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर गणना पत्रक भरवाने में पूरा सहयोग करें, ताकि कोई भी मतदाता वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर कमाल अहमद, प्रतीक राय शर्मा, देवेंद्र सिंह, बड़कू पांडेय, अब्दुल लतीफ, चंद्रहास यादव, बबलू पाठक, अभिषेक सिंह, अफजल अली, माते नेता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सुरेश पाण्डेय, शाहिद हुसैन, शोभित पाण्डेय, खालिद अहमद, हामिद रजा, कमर अहमद, रहमतुल्लाह, शक्तिनाथ पाण्डेय, सुनील यादव, सौरभ श्रीवास्तव, विजय गौंड, रामपाल शुक्ला, साबिर अली, संजय यादव, सुशील तिवारी, जर्रार अहमद, एजाज शाह, गुलाम अली, पप्पू पाण्डेय, फकीर मोहम्मद, के.के. चौधरी, भीखा, समीदुल, नूर आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version