ग्राम पतोंडा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार सर (मूत्र रोग विभाग), डॉ. किमाया साली (स्त्री एवं प्रसूति रोग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया गया। उन्होंने सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी।

शिविर में सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई, साथ ही ईसीजी (हार्ट) की जाँच भी की गई।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में, ग्राम पंचायत के सहयोग से एवं ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version