दहिसर टोल नाका पर घमासान: सीएम फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश, स्थायी बंद की मांग तेज़ | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

दहिसर टोल नाका पर घमासान: सीएम फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश, स्थायी बंद की मांग तेज़ | New India Times

मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन (MMR) के मीरा-भाईंदर में आने वाले दहिसर टोला नाका में पिछले दिनों सरकार ने शिफ्ट करने का फैसला किया था। यह ऐलान खुद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया था। इसमें कहा गया था कि टोल नाके को अब वेस्टर्न होटल और घोडबंदर के बीच स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार ने फैसला मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम को देखते हुए लिखा था, लेकिन अब दहिसर टोल प्लाजा स्थायी रूप से बंद करने की मांग तेज़ हो गई है।

दहिसर टोल नाका पर घमासान: सीएम फडणवीस ने दिए जांच के निर्देश, स्थायी बंद की मांग तेज़ | New India Times

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश महासचिव और वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक विरोधी पक्ष नेता डॉ. आसिफ शेख ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निवेदन दिया था। इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लेते हुए एमएसआरडीसी और मुंबई निगम आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं। दहिसर टोल नाके को लेकर डॉ. आसिफ शेख ने बताया कि इस टोल से रोजाना हजारों वाहन चालकों को भारी जाम और परेशानी झेलनी पड़ती है।

राज्य सरकार ने पहले टोल को मीरा-भाईंदर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था, लेकिन स्थानीय नागरिकों व वनमंत्री गणेश नाईक के विरोध की वजह से घोडबंदर व वसई विरार में टोल नाके को शिफ्ट करने की योजना अभी प्रलंबित है। इस बीच मुंबई मनपा ने दहिसर चेकपोस्ट परिसर में 1500 करोड़ से होटल, मॉल और परिवहन केंद्र विकसित करने का टेंडर जारी कर दिया है। डॉ शेख ने कहा कि जब तक टोल समस्या का समाधान नहीं होता तब तक होटेल मॉल व परिवहन केंद्र विकसित करने का प्रकल्प स्थगित किया जाए और इसी दहिसर पुराने ऑक्ट्राय नाके की जगह पर टोल नाका शिफ्ट किया जाए।

ग़ौरतलब है कि आगे शिफ्ट होने से जहां काशिमिरा से दहिसर तक रोजाना जाम से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत देगा तो वहीं मीरा-भाईंदर के व्यापारियों की तकलीफ बढ़ेगी, क्योंकि अब मीरा-भाईंदर से मुंबई जाने वाली कमर्शल गाड़ियां (ट्रक, टेंपो आदि) भले टोल मुक्त होंगी लेकिन ठाणे, भिवंडी, विरार और गुजरात से दूध, अनाज, शक्कर और सब्जियां लेकर आने वाले हजारों वाहन टोल के दायरे में आ जाएंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि उनके ऊपर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ेगा और वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। दहिसर टोल नाका बिल्कुल मीरा-भाईंदर की सीमा पर स्थित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article