अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व मां वैष्णो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में भावना लाइब्रेरी बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बाइक राइडर पूजा यादव के द्वारा सभी रक्तदान करने वाले लोगों से यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए पालन करने का अनुरोध किया गया।

यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार ने रक्तदान करते हुए कहा, “हर वर्ष रोड एक्सीडेंट में युवाओं की जान जा रही है। आज यातायात माह में इस रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को जागरुक होकर अधिक से अधिक लोगों को अपना रक्त देना चाहिए, जिससे आने वाले समय में जरूरत के समय लोगों को रक्त से मदद की जा सके।”
विशिष्ट अतिथि बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चैयरमैंन उमाशंकर अग्रवाल ने कहा, “बृज यातायात समिति समाज में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में पहली बार युवा रक्तदान करने के लिए आए हैं, यह समाज के लिए एक सार्थक प्रयास है। इस रक्तदान से लोगों को बुरे समय में रक्त मिलेगा।”
महिलाओं का नेतृत्व करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा, “आज इस रक्तदान शिविर के माध्यम से हम अपने देश में वर्ल्ड कप लाने वाली महिला टीम को बधाई देते हैं।”
शिविर के संयोजक गगन अग्रवाल ने कहा है कि हम समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहते हैं, जिससे युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाई जा सके।
समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा, “हमारी समिति के माध्यम से पिछले 13 सालों में रक्त वीरों की मदद से 7870 यूनिट ब्लड दान किया गया था। आज 52 यूनिट ब्लड और मिला है, जिससे यह संख्या बढ़कर 7922 हो गयी है।”
ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा, “आज जो रक्त इस रक्तदान शिविर में मिल रहा है, यह देश के उन लोगों के काम आएगा जो किसी दुर्घटना में घायल या फिर गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें जरूरत के समय दिया जाएगा।” भावना लाइब्रेरी के हेमंत अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया और अतिथियों का भी सम्मान किया। रक्तदान शिविर में लक्ष्मीकांत शास्त्री, प्रतिमा सिंह, अनुराधा भारद्वाज, रविंद्र चौधरी (सुपरवाइजर), नीलू सोनी, विनीत कौशिक, निकेश का सहयोग रहा।
रक्तदान करने वालों में गीता सिंह, दीपक वर्मा, गौरव सक्सेना, दीपेश अर्जुन सोलंकी, दीपक कुमार वर्मा, पूजा वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, लोकेश गुर्जर, शौर्य कुमार, कमल, नवीन, मनीष शर्मा, मनीष सैनी, जितेंद्र, देवाशीष, सोनू, दीपक चौधरी, जितेंद्र रावत, पंकज कुमार, अश्वनी शर्मा, रोहित प्रजापति, सचिन पाठक, संदीप चौधरी, राहुल गोला, आबिद खान, भुवनेश चौधरी, रवि चौधरी, सचिन, लक्ष्मण, दीपक सिंह, सत्येंद्र चौधरी, प्रवीण चौधरी, मोनू सिंह, शुभम चौधरी, कन्हैया आदि मुख्य रूप शामिल रहे।

