मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “मुस्कान विशेष अभियान” का शुभारंभ 1 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। इसी क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में बालक-बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, तथा डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) श्री प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
1️⃣ थाना शिकारपुरा – थाना प्रभारी श्री कमल पवार एवं स्टाफ द्वारा आदर्श विद्यापीठ स्कूल ग्राम खड़कोद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2️⃣ थाना लालबाग – थाना प्रभारी श्री अमित जादौन एवं स्टाफ द्वारा लालबाग हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
3️⃣ थाना कोतवाली – थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी एवं स्टाफ द्वारा सेवा सदन हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में टीम द्वारा अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों, “गुड टच–बैड टच”, बाल अधिकार, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव एवं मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।
