मेघनगर के रोशन बारिया को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने युवक कांग्रेस के जिला महासचिव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के रोशन बारिया को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने युवक कांग्रेस के जिला महासचिव | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवक कांग्रेस चुनावों का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा के मेघनगर के जमीनी कार्यकर्ता और युवा नेता रोशन बारिया को युवक कांग्रेस के जिला महासचिव पद पर 1145 वोटों से निर्वाचित किया गया है।

रोशन बारिया की नियुक्ति पर समर्थकों सहित पार्टी पदाधिकारियों और युवा नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। बधाई देने वालों का सिलसिला सोशल मीडिया पर भी लगातार जारी है।

रोशन बारिया कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो लगातार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। सभी ने रोशन बारिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version