सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;
रायबरेली जिला के लालगंज कस्बे के अंदर न्यू मार्केट में एक्सिस बैंक शाखा के उद्घाटन में पहुचे मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने फीता काट किया बैंक का शुभारंभ किया और क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने नए खाते खुलवाए।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ने NIT संवाददाता को बताया कि हमारी बैंक में आने वाला हर ग्राहक हमारे लिये सर्वश्रेठ है। हमारी कोशिश रहेगी कि हर ग्राहक को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कराई जाए। इस मौके पर मंडल प्रबंधक अंकुर पाण्डेय ,उप शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक धर्मेन्द्र यादव व एक्सिस बैंक का पूरा स्टाफ मौजूद था।
