विधानसभा क्षेत्र चौरई में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत बीएलए प्रशिक्षण संपन्न | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चौरई के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र-124 चौरई के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए का प्रशिक्षण गत दिवस आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण तहसील चौरई में जनपद पंचायत सभाकक्ष भवन चौरई, तहसील चांद में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद, एवं तहसील बिछुआ में शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलए को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अंतर्गत 4 नवंबर से प्रारंभ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना चरण एवं संबंधित प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कुछ बीएलए द्वारा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर देकर समाधान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी (PPT) के माध्यम से एसआईआर की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलए से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने एवं अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जानकारी से अवगत कराने की अपील की गई। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के ईआरओ एवं एईआरओ भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version