मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति मुकुंदपुर के तत्वावधान में 9 नवंबर को विशाल जनसभा का आयोजन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति मुकुंदपुर के तत्वावधान में 9 नवंबर को विशाल जनसभा का आयोजन | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 6 ग्राम पंचायतों को रीवा जिले से जोड़े जाने की मांग को लेकर मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति, मुकुंदपुर के तत्वावधान में 9 नवंबर 2025, दिन रविवार, दोपहर 12 बजे से ग्राम पंचायत मुकुंदपुर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बारादरी चबूतरा पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह मांग लंबे समय से की जा रही है कि अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, परसिया, आमिन, धोबहट, आनंदगढ़ एवं पपरा को मैहर जिले से पृथक कर रीवा जिले में सम्मिलित किया जाए। मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग, भोपाल द्वारा इस संबंध में कार्यवाही भी प्रारंभ की गई है, परंतु कुछ क्षेत्रीय नेताओं के विरोध के कारण इसमें बाधा उत्पन्न हो रही है।

इन 6 ग्राम पंचायतों की लगभग 90 से 95 प्रतिशत जनता की यह इच्छा है कि उन्हें रीवा जिले में शामिल किया जाए, क्योंकि मैहर की दूरी 95 से 100 किलोमीटर है, जिससे आने-जाने में समय, धन और कठिनाइयाँ अधिक होती हैं। जबकि रीवा की दूरी मात्र 15 से 20 किलोमीटर है, जहाँ सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और बड़े अस्पताल एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

जनता का कहना है कि प्रशासनिक सुविधा और जनहित को देखते हुए इन ग्राम पंचायतों को रीवा जिले में सम्मिलित किया जाना चाहिए। लेकिन कुछ नेताओं की “राजनीतिक स्वार्थ” की वजह से यह मांग अब तक अधर में लटकी हुई है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए 31 अगस्त 2025 को “मिशन रीवा संयुक्त संघर्ष समिति” का गठन किया गया, जिसने सभी ग्राम सभाओं से प्रस्ताव पारित करवाए और जनता के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन, ज्ञापन और अन्य दस्तावेजों को संलग्न कर 2 सितंबर 2025 को आयुक्त संभाग रीवा, कलेक्टर मैहर तथा एसडीओ (राजस्व) अमरपाटन के माध्यम से अध्यक्ष, मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग भोपाल को सौंपा।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सांसद रीवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन दिए गए हैं। फिर भी जब कार्यवाही में विलंब हुआ तो समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 9 नवंबर को मुकुंदपुर में विशाल जनसभा कर अपनी आवाज भोपाल और दिल्ली तक पहुंचाई जाए।

आयोजन समिति:

अध्यक्ष: कौशलेंद्र शरण शुक्ला (पूर्व सरपंच)

सचिव: राजमणि सिंह (एडवोकेट)

उपाध्यक्ष: उमेश कुमार पांडे, शैलेंद्र सिंह चंदेल, विनोद कुमार पांडे, मृत्युंजय द्विवेदी

कोषाध्यक्ष: चंडिकेश्वर सिंह तिवारी

महासचिव: वीरेंद्र पयासी

सह सचिव: साधूलाल विश्वकर्मा

मीडिया प्रभारी: मोहम्मद इसहाक मदनी

मीडिया सह प्रभारी: सुदामा प्रसाद नामदेव

संरक्षक/मार्गदर्शक: कुंज बिहारी मिश्रा, मिजाजी लाल तिवारी, अशोक द्विवेदी, सीता शरण गुप्ता, शैलेंद्र पयासी, शिवेश सिंह राहुल (सरपंच, आमिन)

कार्यकारिणी सदस्य: अनिल द्विवेदी, कमलाकर पांडे, आलोक पांडे, रामविश्वास सिंह, धनेंद्र शुक्ला, सूर्यबली सेन, रामवली पाव, अरविंद पांडे, लल्लू लाल कुशवाहा, अमृतलाल शर्मा, शिव बली साकेत, अनिल पांडे, बी.पी. कुशवाहा, धीरेंद्र मणि तिवारी, रामनिवास यादव, सुखलाल कोल आदि।

संघर्ष समिति ने सभी छह ग्राम पंचायतों की जनता से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में इस जनसभा में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं और रीवा जिले से जुड़ने की इस जनभावना को सरकार तक पहुंचाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version