अनूपपुर में पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर, (मप्र), NIT:

पुलिस लाइन अनूपपुर से मोटर पम्प का तार चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक केबल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 03.11.2025 को राजेश पाल पिता प्रीतम पाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पुलिस कॉलोनी पुलिस लाइन अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुलिस लाइन के आवासीय क्वार्टरों में पानी की सप्लाई हेतु कुएं में लगी विद्युत मोटर के पंप हाउस से करीब 40 मीटर इलेक्ट्रिक केबल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 514/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। टीआई कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम एवं दीपक बुंदेला की टीम द्वारा आरोपी सियासरण कोल पिता मंगल कोल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मानपुर, थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 40 मीटर इलेक्ट्रिक केबल (कीमत लगभग ₹2000) और तार काटने में प्रयुक्त लोहे का प्लास जप्त किया गया है। पुलिस लाइन अनूपपुर में रहने वाले पुलिस परिवारजनों ने कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version