पिता ने की पुत्री की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पिता ने अपनी पुत्री की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिता ने अपनी पुत्री की हत्या डंडे से वार कर की है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By nit

Exit mobile version