सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए खेल आवश्यक : एस.पी. राजेश द्विवेदी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पांच दिवसीय स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एस.पी. ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल एवं शारीरिक स्वास्थ्य का जीवन में उतना ही महत्व है जितना कि मानसिक स्वास्थ्य का। हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा किंतु नियमित समय निकालकर प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही हमारे जीवन के विकास का आधार हैं।” इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि “हमें खेलों के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने परिवार, समाज, महाविद्यालय एवं राष्ट्र के विकास व सम्मान हेतु पूरे उत्साह और परिश्रम के साथ भाग लेना चाहिए।”

मार्च पास्ट मेजर अनिल मालवीय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
स्वागत गीत डॉ. कविता भटनागर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने दिया तथा कार्यक्रम परिचय कार्यक्रम संयोजक एवं कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग द्वारा प्रस्तुत किया गया।

छात्रा वृंदा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई तथा वसुंधरा, प्राची वर्मा, श्रेया पांडेय आदि के नेतृत्व में मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एस.एस.एम.वी. की छात्राओं ने मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के क्रीड़ा उपसचिव डॉ. प्रांजल शाही द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version