पॉजिटिव चेंज नामक संस्था का लांचिंग कार्यक्रम सफ़लता और गरिमा के साथ हुआ संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मेहमूद हकीमी बिहार और मुंबई ही नहीं देश की जानी-मानी सामाजिक शख्सियत और अपने आप में एक अंजुमन और इंकलाबी तहरीक रखने वाली शख्सियत है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उनके अनगिनत समर्थक और फॉलोअर्स हैं। मुस्लिम समाजजनों के अलावा अन्य समाज के लोगों में भी उन्हें समान रूप से ख्याति प्राप्त है।

पॉजिटिव चेंज नामक संस्था/एनजीओ के पंजीयन प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके उन्होंने न सिर्फ धमाका और विस्फोट करने के साथ कई लोगों सहित अपने दोस्तों और दुश्मनों को सोचने पर मजबूर भी कर दिया। पॉजिटिव चेंज नामक एनजीओ का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्होंने समाज को जो संदेश दिया, वो अपनी जगह लेकिन लॉन्चिंग प्रोग्राम को चेक कर देख कर ऐसा महसूस होता है कि उन्होंने अपनी छुपी हुई ताकत का खामोशी के साथ प्रदर्शन कर दिया जिसकी स्वीकारोक्ति या ऐतिराफ़ मंच पर आसीन मुल्क की मशहूर शख्शियात ने भी किया है।

भारतीय समाज में शैक्षणिक सामाजिक और सकारात्मक परिवर्तन के साथ मुल्को मिल्लत जनकल्याण के उद्देश्यों को ‘पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन’ के माध्यम से जीरो ग्राउंड पर प्रतिफल दिखाने के लिए इस नवजात संस्था पॉजिटिव चेंज नामक एनजीओ का लांचिंग (शुभारंभ) कार्यक्रम 01 नवम्बर 2025, शनिवार को शाम 7 बजे से मुंबई के भायखला/नागपाड़ा स्थित प्राचीन शैक्षणिक संस्थान साबू सिद्दीक़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के खचाखच भरे अल्मा लतीफी हॉल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रसिद्ध समाजसेवी आली जनाब महमूद हकीमी की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें देश और प्रदेश की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में वीवी आई पी के रूप में दिग्गज भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद इंजीनियर गुलाम अली खटाना जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बा विक़ार समारोह के अध्यक्षता मुंबई के प्रसिद्ध प्राचीन शैक्षणिक संस्थान अंजुमन ए इस्लाम के सदर आली जनाब पद्मश्री डॉक्टर ज़हीर क़ाज़ी के की।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिया समाज दिल्ली के प्रमुख इस्लामिक स्कॉलर हज़रत मौलाना क़लबे रुशैद रिज़वी साहब क़िब्ला और माहिम और हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी आली जनाब सुहैल खंडवानी साहब ने शिरकत फरमाई। वी वी आई पी अतिथि एवं राज्यसभा सांसद इंजीनियर गुलाम अली खतौनी साहबने इस संस्था की सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा – “जब समाज के युवा मिलकर बदलाव की दिशा में काम करते हैं, तो देश अपने आप प्रगति की राह पर अग्रसर हो जाता है। वहीं उन्हों ने भाजपा की एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का और राष्ट्र निर्माण करने का आव्हान किया।

भारतीय शिया समाज दिल्ली से पधारे प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इस्लामिक स्कॉलर हज़रत मौलाना डॉ. कल्बे रुशैद रिज़वी साहब क़िब्ला ने भी अपने गंभीर विचार रखते हुए भारत में यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ाने समाज के उत्थान के लिए एपीजे अब्दुल कलाम और सर सैयद की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। विशेष अतिथियों में महाराष्ट्र एनसीपी के दिग्गज नेता, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर जनाब नवाब मलिक ने भी  अपने विचार रखते हुए जनाब मेहमूद हकीमी साहब को उनके रचनात्मक कार्यों में हर संभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉक्टर ज़हीर क़ाज़ी साहब ने भी अपने संबोधन का केंद्र बिंदु शिक्षा पर रखते हुए मुस्लिम समाज की शिक्षा की उन्नति को रेखांकित किया और कहा कि हमारे समाज की लड़कियां शिक्षा में बहुत आगे हैं। वही समाज के लड़के शिक्षा में लड़कियों की अपेक्षा बिछड़े हुए हैं। डॉक्टर ज़हीर क़ाज़ी साहब ने कहा कि हमें एहसास ए  कमतरी का शिकार नहीं होना है। शिक्षा के माध्यम से तरक्की के अवसर ढूंढना है।

डॉक्टर ज़हीर क़ाज़ी ने मेहमूद हकीमी के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि कई अवसरों पर हमने इन्हें आजमाया है और यह हमारी आज़माइश पर खरे उतरे हैं। अंजुमन इस्लाम के दरवाजे इनके लिए हमेशा खुले हुए हैं। कार्यक्रम को जमीयत महाराष्ट्र के अब्दुस सलाम खान कासमी और साहस फाउंडेशन के सैयद फ़ुर्क़ान अहमद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नवाब मलिक और समस्त अतिथियों ने पॉजिटिव चेंज की बैनर को लॉन्च किया और सभी ने पोजिटिव चेंज नामक एनजीओ की लांचिंग पर अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

मंच पर डॉ. अनीस अहमद खान (पूर्व निदेशक, राज्यसभा सचिवालय), मशहूर बिजनेस मैन कुंवर रिज़वान, वक्फ ट्रस्ट के अध्यक्ष आसिफ शेख, सहायक ट्रस्टी अब्दुल शेख फुरकान अहमद, मौलाना अब्दुल सलाम कासमी, उलमा मुंबई, मौलाना शाहबुद्दीन कासमी, मौलाना सलीम अख्तर, कारवाने उर्दू के फरीद अहमद खान, हाजी मुक्तेश शेख अध्यक्ष मुंबई एनसीपी, इल्यास शेख बिजनेसमैन, डॉ. मोहम्मद कलीम अख्तर, इसके अलावा पूर्व विधायक व बीवीसी के सीनियर लीडर अतुल शाह, सुहैल खंडवाला (मैसेजिंग ट्रस्टी हाजी अली एवं माहिम दरगाह) तथा इरफान रिज़वी (चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी, दुबई) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों में – महमूद ए. हकीमी (नेशनल महासचिव पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन), परवेज़ आलम सिद्दीकी (कोषाध्यक्ष पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन), फहीम अहमद खान (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट), मुबीन मंसूरी (नेशनल सेक्रेटरी), ज़फ़र शेख (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट), इसरार शेख (गोवंडी), फहमान खान, औरंगज़ेब खान उर्फ शेरू, सहित कई समाजसेवकों ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

‘पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन’ का उद्देश्य समाज में शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, ताकि हर वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाया जा सके। मुख्य कार्यक्रम का संचालन कारवाने उर्दू के अध्यक्ष जनाब फरीद अहमद खान ने किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों के लिए सह भोज की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई थी। कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक रहा और यह कार्यक्रम इतिहास में सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version