विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

लायंस क्लब के तत्वावधान में नगर के वात्सायन पैलेस में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता 2025 – सीजन 1 का रविवार को विधिवत समापन हुआ।
फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग में
प्रथम स्थान – भारत गौरव
द्वितीय स्थान – जहांगीर अल्वी
तृतीय स्थान – राजीव त्रिखा रहे।
जूनियर वर्ग में
प्रथम स्थान – दक्ष कश्यप (क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल),
द्वितीय स्थान – आदित्य (गोल्डन गेट स्कूल),
तृतीय स्थान – संस्कार (डीएवी पब्लिक स्कूल) एवं आरोन रॉय (जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को एडीजे पवन रॉय द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष परमवीर वर्मा, प्रमोद प्रकाश, राजपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह बली, नीरज नैन, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, राधेश्याम शर्मा, अरुण एडवोकेट, निशांत वत्स, समीर वत्स, महबूब खान, जितेंद्र कुमार, डॉ. महेश शर्मा, अशोक कुशनूर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
