आगरा सहित देशभर के 60 वायुसेना स्टेशनों पर आयोजित होगी “सेखों हाफ मैराथन 2025” | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारतीय वायु सेना हाफ मैराथन का पहला संस्करण 2 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर शुरू होगा। इसके साथ ही यह आयोजन आगरा सहित देशभर के 60 वायुसेना स्टेशनों पर भी किया जाएगा।

यह “सेखों हाफ मैराथन” भारतीय वायुसेना के वीर अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के सम्मान में आयोजित की जा रही है। फ्लाइंग ऑफिसर सेखों को 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके अदम्य साहस और पराक्रम के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

आगरा में यह मैराथन, एयर कमोडोर एस.के. गुप्ता (वायुसेना मेडल), एओसी, वायुसेना स्टेशन आगरा की देखरेख में आयोजित होगी। दौड़ तीन श्रेणियों में रखी गई है — 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी।

मैराथन का मार्ग निम्नलिखित रहेगा — प्रतापपुरा सर्कल – कमिश्नर ऑफिस (सर्किट हाउस) – ताज मेट्रो स्टेशन – शाहजहां पार्क – झलकारी बाई प्रतिमा गोलचक्कर (यू-टर्न) – आगरा किला – करियप्पा रोड – माल रोड – प्रतापपुरा सर्कल – ईदगाह सर्कल। इस आयोजन के लिए 2200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में नागरिक प्रशासन तथा डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार (IPS) के निर्देशन में पुलिस विभाग, भारतीय वायुसेना के मुख्य समन्वयक ग्रुप कैप्टन मोहित श्रीवास्तव को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version