राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

टंकी मोहल्ला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण के दौरान देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह और रुक्मिणी विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीत गाए और नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ विवाह सम्पन्न कराया।
महाराजपुर के चौंसठ योगिनी रोड स्थित टंकी मोहल्ला में महिला मंडल समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित अविरल व्यास महाराज (श्रीधाम वृंदावन) कथा का वाचन कर रहे हैं।
कथा के यजमान सुमन लीलाधर यादव, लक्ष्मी राजेन्द्र यादव, बबीता रामकृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
