मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर में यातायात माह नवंबर-2025 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार नगर, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात संजय कुमार सिंह, एवं प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडे सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स तथा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा—
“अपनी तथा अपनों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। नियमों की अनदेखी से गंभीर और घातक परिणाम हो सकते हैं, जिन्हें जागरूकता और अनुशासित व्यवहार से रोका जा सकता है।”
प्रभारी यातायात विनय पांडे ने संदेश दिया—
“पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने परिवार से सुरक्षित मिलने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।”
क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि इस माह के दौरान विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा विषयक शॉर्ट फिल्म “लास्ट कॉल” (निर्देशक प्रमोद प्रमिल, निर्माता प्रभारी यातायात विनय पांडे) के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे व्यक्तियों को हेलमेट वितरित किए और उन्हें यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने खिरनीबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली—
“यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।”
“सुरक्षित यातायात – जीवन की सौगात।”
