अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने आज सुबह बढ़नी ब्लॉक के भरौली के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित पशुपालकों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।
इस हादसे में एक ट्रक ने लगभग 150 भेड़ों को कुचल दिया, जिससे सौ से अधिक भेड़ों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि करीब 30 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में पशुपालक बाल-बाल बचे, लेकिन वे स्वयं भी घायल हैं।
श्री मिश्रा ने मौके पर ही उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर मृत भेड़ों के मुआवज़े की राशि अविलंब जारी करने की मांग की। उन्होंने पशु चिकित्सक से संपर्क कर पोस्टमार्टम कार्य समय से सुनिश्चित कराने का आग्रह भी किया।
श्री मिश्रा ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के सहयोग से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पशुपालक परिवारों का दुख कम हो सके।
उन्होंने बताया कि ढेबरुआ निवासी श्री बुधई पाल और श्री चिनगुद पाल की आजीविका का एकमात्र साधन भेड़ें ही थीं। इस भीषण दुर्घटना ने उनका सब कुछ छीन लिया है। जिले में पशुओं से जुड़ी ऐसी दुर्घटना अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री शकील शाह, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री गोपाल फौजी, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा श्री अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी श्री मकबूल, श्री संदीप साहनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
