मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

वरिष्ठ नागरिक मंच एवं जाम सांवली समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित स्थल पर कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण होने से दोनों तहसीलों के निवासियों को आवागमन में कठिनाई होगी और रेलवे लाइन क्रॉसिंग की भी बाधा रहेगी।
मंच के पदाधिकारियों ने कृषि मण्डी परिसर में भूमि/स्थल या मोरडोंगरी टी. पाईंट हाईवे के निकट की भूमि/स्थल का अधिग्रहण कर कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण करने की मांग की है। इससे चारों दिशा से नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और व्यापारियों को कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन में आवागमन करने में सुविधा होगी।
वहीं सौंसर के पूर्व विधायक महाले ने भी विरोध जताया।कि जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे कृषि मण्डी में बनाया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्री रत्नाकर कामडे, श्री बी. आर. नागले, श्री त्रिलोकनाथ मिश्रा, श्री जयशंकर शुक्ला श्री बागड़े साहब, पूर्व विधायक महाले जी, मनोज गुड़धे, गुड्डू कावले,और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

