सैफ़ी गोल्डन जुबिली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के अंतर्गत सीधी संभाग स्तरीय कुश्ती (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन एस.एन. कॉलेज, खंडवा में किया गया। इस प्रतियोगिता में सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था व शहर का नाम रोशन किया।

कॉलेज के बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र समीर अली ने 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया, वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र शेख दानिश कुरैशी ने 92 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया।

दोनों विजेता खिलाड़ी चंडीगढ़ में होने वाली आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में के.टी.बी. विश्वविद्यालय, खरगोन का प्रतिनिधित्व करेंगे,जो उनके कैरियर के लिए एक बड़ा अवसर है।

कालेज प्रबंधन समिति के सचिव जनाब मुल्ला अली असगर भाई टाकली वाला ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया इस अवसर पर सचिव श्री अली असगर भाई टाकलीवाला ने विजेता पहलवानो को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अधिक सफलता प्राप्त कर परिवार, कालेज एवं बुरहानपुर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

संस्था प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य जनाब मुल्ला मंसूर भाई सेवक, निदेशक डाॅ. युसूफ तालिब एवं प्राचार्य मोहम्मद इस्माईल बफाती , श्री श्रीराम जाधव व खेल प्रभारी श्री उमेश प्रजापति ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार मेहनत कर कॉलेज व शहर का नाम ऊँचा करने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version